उरई, फरवरी 16 -- कालपी। बनखण्डी देवी मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारा आयोजित हुआ जिसमें बडी संख्या में‌ भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। बनखण्डी देवी मन्दिर प्रबंधन द्वारा महाशिवरात्रि पर शिव बारात का आयोजन हुआ। जिसके बाद विशाल भंडारे हुआ। विशाल भण्डारे में नगर के कोने कोने से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर देवी का आशीर्वाद लिया। मन्दिर के महन्त जमुना दास ने बताया कि भक्तो की इस मन्दिर के प्रति आस्था ऐसी की यहा भक्तो के दान से बडे से बडा आयोजन सकुशल सम्पन्न हो जाता है और इसी के चलते सोमवार को भी मन्दिर परिसर में आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में नगर के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भी भागीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...