गंगापार, जनवरी 1 -- परानीपुर डोरवा सोंराव मार्ग से संबधित बारा दशरथपुर लिंक मार्ग के तिराहे पर संबधित विभाग की ओर से ब्रेकर नहीं बनाया जा सका, जिससे तिराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। परानीपुर के आदर्श मिश्र ने बताया कि तिराहे के आसपास सरपतों की झाड़िया स्थित हैं। जिससे यात्रियों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जब तक यात्री सावधान होते हैं, दुर्घटनाएं हो जाया करती हैं। दशरथपुर गांव के सुभाष तिवारी ने बताया कि बारा दशरथपुर को पहुंचने वाले तिराहे के पास माह भर पहले दो बाइक आपस में टकराई थी, जिसमें परानीपुर गांव अकित पटेल नामक युवक की मौत हो गई थी, इसी स्थान पर छ माह पहले दुर्घटना में बारा दशरथपुर गांव के एक बृद्ध की मौत हो गई थी। बनका ड़हिया गांव के सामने से बारा दशरथपुर को जाने वाली सड़क तिराहा दुर्घटना जोन बन गया है। लोगों की स...