मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रामबालक ठाकुर (45) था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबालक ठाकुर के गले में बाएं तरफ काला निशान था। फंदा लगाने से मौत की बात सामने आई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.