आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज ब्लाक के बनकट में बन रहा नया विद्युत उपकेद्र का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। धीमी गति से निर्माण कार्य होने के चलते अभी तक करीब सत्तर फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। हालांकि इसके लिए कार्यदायी संस्था को शासन की तरफ से धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। बिलरियागंज ब्लाक के 33/11 सब स्टेशन पटवध से करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली आपूर्ति के लिए स्टेशन पर पांच फीडर लगाए गए हैं। इन फीडरों से जुड़े गांवों के उपभोक्ता लो-वोल्टेज और ओवरलोड के चलते बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से परेशान रहते हैं। ग्रामीण काफी दिनों से इस समस्या से निजात के लिए शासन प्रशासन से मांग कर रहे थे। बिजली विभाग की तरफ से बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 में नया विद्युत उपकेंद्र मंजूरी मिली। निर्माण के लिए चार करोड़ अस्सी ...