मधुबनी, मार्च 16 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड के बनकट्टा में शुक्रवार को लगी आग में अरिवंश झा का चार घर जल कर राख हो गया। घर में रहे फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, आवश्यक कागजात, आभूषण सहित लाखों रुपये की संपति राख हो गयी। घर में एक सिलेंडर के फटने से आग और भयावह रूप धारण कर लिया। सिलेंडर फटने की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी। हालांकि किसी तरह की माल जान की क्षति नहीं पहुंची है। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल की छोटी-बड़ी दो गाड़ियों के पहुंचने पर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने को लेकर कई तरह की चर्चाएं ग्रामीण स्तर पर की जा रही है। फिलहाल आग लगने की सूचना अंचल एवं थाना को दी जा चुकी है। सीओ ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.