बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के विकास योजनाओं को लेकर मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड की बैठक में क्षेत्रीय योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 690 लाख रुपये का बजट पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला ने किया। बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने बताया कि सभी वार्डों से विकास के लिए प्रस्ताव लिए गए थे। इन प्रस्तावों के सापेक्ष 690 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक में सभासद कौशल, हाफिज, बाबूराम चौधरी, दिनेश चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, बंटी पांडेय, साधु, ऋषिराज मुनि सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.