गोपालगंज, जनवरी 7 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के ब्रह्मचौरा खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को तीसरा लीग मुकाबला भगवानपुर बनाम बनकटिया के बीच खेला गया। मुकाबले में बनकटिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भगवानपुर की टीम निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनकटिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शंभू मिश्रा, रंजीत कुमार श्रीवास्तव तथा संरक्षक रंजीत तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का आगाज किया। मौके पर लालू तिवारी, प्रशांत दुबे, विकास दुबे, रंजीत श्रीवास्तव आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.