मोतिहारी, फरवरी 17 -- बनकटवा,एसं। जितना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के जोलगांवा के पास सरेह से 352 बोतल नेपाली शराब सहित धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब की बड़ी खेप आने वाली है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जितना पुलिस व एसएसबी के साथ एक टीम का गठन कर उक्त रास्ते में गस्ती तेज कर दी गई। जैसे ही धंधेबाज माथे पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा की जवानों ने शराब सहित धंधेबाज को पकड़ लिया। पकड़े गए धंधेबाज के पास से नेपाल निर्मित 307 बोतल कस्तूरी शराब व 45 बोतल एडमिशन शराब बरामद किया। पकड़ा गया धंधेबाज घोड़ासहन थाना क्षेत्र के धूमनगर निवासी अमर साह का 45 वर्षीय पुत्र अजय साह है। ज...