पिथौरागढ़, मार्च 20 -- नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने श्वानों के बधियाकरण,घायल व वृद्ध श्वान देखभाल केन्द्र को लेकर पशुपालन व पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार को कार्यालय में बैठक कर मेयर कल्पना ने श्वान देखभाल केन्द्र के लिए तेजी से स्थान चिन्हित कर आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि इससे नगर में घूम रहे श्वानों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बधियाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने बताया श्वान देखभाल केन्द्र के लिए समय समय पर विशेषज्ञ पशु चिकित्सक और उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, जिला पंचायत के सहायक अभियंता एनके जोशी उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.