फतेहपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर। किन्नरों के दो गुटों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है। दोनों गुटों में कई बार मारपीट हो चुकी है। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में रविवार देर रात शादी समारोह में बधाई लेने के दौरान एक बार फिर से दोनों गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कई किन्नर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राधानगर थाना के गाजीपुर रोड स्थित रेलवे लाइन के पास बने एक गेस्ट हाउस में रविवार रात बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई किन्नर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किन्नर श्रेया ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके चेले एक बारात समारोह में बधाई लेने गेस्ट हाउस गए थे। बधाई लेकर जैसे ही वे बाहर निकले, तभी दो कारों में सवार दूसरे गुट के किन्नर अपने साथियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.