प्रयागराज, मार्च 12 -- शहर के लूकरगंज और बद्री आवास योजना में बुधवार को घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। बिजली विभाग ने बिना किसी सूचना के आपूर्ति बाधित कर दी। पता चला कि एक पेड़ की कटाई के लिए एक फेज बिजली की आपूर्ति बंद की गई है। सुबह बिजली न होने से लोग पानी के लिए परेशान हुए। वहीं मीरापुर में भी दो घंटे से ज्यादा कटौती की गई। लूकरगंज में मदनानी हॉस्पिटल के पास 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर से किसी चोर ने 400 लीटर तेल चोरी कर लिया। सुबह छह बजे बिजली विभाग की पेट्रोलिंग टीम को तेल चोरी की जानकारी हुई तो विभाग के अफसर हरकत में आ गए। ट्रांसफॉर्मर को बचाने के लिए उसे बंद कर दिया गया। बिजली कटौती से 225 उपभोक्ता परेशान हुए। एसडीओ ने इस मामले में खुल्दाबाद थाने में तेल चोरी का मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.