देहरादून, दिसम्बर 18 -- दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यूआईपीएम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के इंटरनेशनल गेम्स में कक्षा 9 की छात्रा अवनी राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।उन्होंने मेडल जीतकर अपने परिवार, उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। गुरुवार को छात्रा अवनी राणा परिजनों समेत बद्रीश कॉलोनी वार्ड की पार्षद एवं प्रदेश मंत्री कमली भट्ट के आवास पर पहुंची जहां पार्षद कमली ने उन्हें बधाई दी। कमली भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर अवनी राणा को सम्मानित किया।पार्षद कमली भट्ट ने बताया कि अवनी राणा, पिता जितेन्द्र राणा एवं माता वैशाली राणा की पुत्री हैं। कह कि अवनी राणा की यह सफलता पूरे वार्ड 48 बद्रीश कॉलोनी के लिए गर्व का क्षण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.