बांका, मई 22 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सातपट्टी चटमा बाजार के बदुआ नदी तट पर चल रहे 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में दिन - प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर शांति व सुखी का एहसास हो रहा है। देवतुल्य बरगद समीप यज्ञ मंडप पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से चहुंओर वातावरण प्रफुल्लित हो रहा है। सुबह-शाम यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने भक्त उत्साहित हैं। वहीं रात्री में रामलीला का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को भागलपुर और मुंगेर के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें राम जन्म और सीताराम विवाह की झांकी आकर्षण रहा का केंद्र रहा। यज्ञशाला के समीप विभिन्न देवी - देवताओं की दर्जनों प्रतिमाएं यज्ञ का शोभा बढ़ा रही है।आयोजन की सफलता में सातपट्टी के ग्रामीण सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.