बांका, मार्च 18 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बदुआ नदी चौरा मुसहरी घाट पर पानी भरे गड्ढे में एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र और आस पास के गावों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर में ही वृद्ध के शव की पहचान हो गई। शव की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के डूब्बा गांव के ब्रह्मदेव मंडल(76) के रूप में हुई। शव की पहचान परिजनों ने पहुंचकर किया। परिजनों ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया और शव का दाह संस्कार करने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनो में मृतक की पत्नी सरोजनी देवी और पुत्र पप्पू मंडल, सिकंदर मंडल एवम् प्रदीप मंडल ने बताया की मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुत्रों ने बताया के उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.