बांका, दिसम्बर 15 -- चांदन/बेलहर, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र के बदुआ डैम पर रविवार को विधान सभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेलहर, चांदन और फुल्लीडूमर से भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। समारोह में नव निर्वाचित जदयू विधायक मनोज यादव ने तीनों प्रखंड के भाजपा, जदयू और लोजपा सहित तमाम एनडीए कार्यकर्ताओं को ऊनी शॉल, डायरी और कलम देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज यादव ने उन्हें, उनकी पार्टी और एनडीए गठबंधन को विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा की उन्हें उम्मीद है की भविष्य में भी उन्हें कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहेगा और वे विधान सभा क्षेत्र के अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.