प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बदायूं से रायबरेली तक गंगा के बढ़ते जलस्तर और कानपुर बैराज से प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा पानी का डिस्चार्ज कछारी इलाकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन फाफामऊ में घटने की रफ्तार बेहद धीमी है। रविवार सुबह तक यमुना के जलस्तर घटने की गति धीमी होने से खलबली मची थी, पर दोपहर तक बढ़ोतरी से लोगों ने राहत की सांस ली। बदायूं, फर्रूखाबाद, कन्नौज में जलस्तर बढ़ रहा है। कानपुर बैराज से रविवार सुबह 2,92,469 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे पहले शनिवार को 2,68,961 और शुक्रवार को 2,00,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते ही फाफामऊ में जलस्तर बहुत धीमी गति से कम हो रहा है। रविवार को बैराज से छोड़ा गया पानी 48 घंटे बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.