नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- यूपी में ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम अब घना कोहरा भी दिखाई देने लगा है। सर्दी और कोहरे को देखते सीतापुर और बदायूं के बाद अब शाहजहांपुर में भी स्कूलों का समय बदल गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर अब शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम का निर्देश है कि नियम तोड़ने पर विद्यालय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूल सील किए जाएंगे। डीएम के मुताबिक, लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इसे लेकर अभिभावक लंबे समय से स्कूलों का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी...