फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- अमृतपुर, संवाददाता। बदायूं रोड पर बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वह रुपये निकालने के लिए घर से आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। करनपुर दत्त गांव निवासी 20 वर्षीय गोविंद अपने घर से बाइक पर सवार होकर राजपुर कस्बे में एक जनसेवा केंद्र से पैसा निकालने के लिए आया हुआ था। रास्ते में सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुये आस पास के लोग दौड़े। जानकारी परिजनों को दी गयी। इस पर परिवार के लोग भी पहंुच गये। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चाचा आकाश ने बताया कि बदायूं रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोविंद की जान गयी है। घटना से पिता अवधेश, भाई उमेश, ...