बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने जिले के 98 कॉलेज के लिए परीक्षा केंद्र बनाया है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने के बाद परीक्षा से संबंधित तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद से परीक्षा से संबंधित तैयारियां जारी हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों से संबंधित फाइनल सूची जारी कर दी गयी है। इस बार यूपी बोर्ड ने बदायूं के 98 कॉलेज केंद्र बनाये हैं, जबकि गत वर्ष 100 केंद्र बनाये गये थे। इस बार बोर्ड ने दो परीक्षा केंद्र कम कर दिये हैं। बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा करायी जायेगी। डीआईओएस ने केंद्र फाइनल होने के ...