बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने सर्दी में सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए एआरटीओ कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के अलावा एनएचएआई के इंजीनियरों के साथ बैठक की। कहा बदायूं को जेडएफडी कार्यक्रम के तहत मॉर्थ द्वारा शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने डीएम अवनीश राय से मुलाकात की। ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के क्रियान्वयन के संबंध में भी डीएम से चर्चा की। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा मंगलवार को बदायूं पहुंचे। आरटीओ ने प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बरेली से बदायूं तक पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। इसके अलावा एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन फोरलेन भी देखा। आरटीओ ने एनएचएआई के इंजीनियरों से कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान ब्लैक स्पॉट को अपने स्ट्राक्चर में समाप्त करें...