बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। उसहैत क्षेत्र के गांव अहमदनर बछौरा के हिस्ट्रीशीटर राजाराम भुर्जी गंगा की सोमवार रात गोली मारकर हत्या करा दी गई। हत्यारों ने शव को मुगर्रा जरासी गांव के तिराहे पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजाराम भुर्जी सोमवार रात को गंगा किनारे खेत में रखवाली करने गया था। रात में राजाराम की पेट में गोली मारकर की हत्या कर दी गई। मुगर्रा जरासी गांव के तिराहे राजाराम के शव के फेंकने की सूचना पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे हिस्ट्रीशीटर पर 45 वर्षीय राजाराम भुर्जी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.