बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का आगाज मंगलवार को गया है। पहले दिन हाईस्कूल के गणित की सात केंद्रों पर परीक्षा जारी है।इंटरमीडिएट की परीक्षा कल से शुरू होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिये एचपी इंटरनेशनल,ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल,टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल ,एपीएस उझानी ,बाबा इंटरनेशनल बिल्सी ,केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्र पर 10 बजे से हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा जारी है।परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश के दौरान परीक्षा केंद्र के गेट पर तलाशी की प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने न आये इसको लेकर प्रबंधन तं...