बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। मूढ़ा पुल निर्माण की मांग को लेकर बिना अनुमति धरना दे रहे हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने गुरुवार सुबह में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने एक लाख रुपए के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव मूढ़ा पुल के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। हालांकि बीते दिनों अधूरा पुल 104 करोड़ का मंजूर हो चुका है, इसके बावजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष कई दिन से धरना दे रहे थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने धरने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। प्रशासन ने धरना स्थल पर मौके पर पहुंचकर उनसे शांतिपूर्ण ढंग से वार्ता करने की कोशिश की। एसडीएम, सीओ ने ज्ञापन मांगा और अवगत कराया कि इस पुल के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जिसका जल्दी काम शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.