बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। माघ महीने में निकलने वाली प्रभात फेरी को लेकर इस्लामनगर के ब्योर कासिमाबाद गांव में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। पुलिस ने रास्ते को विवादित बताते हुए प्रभात फेरी को रोक दिया। रास्ते से खदेड़ने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें आठ से ज्यादा महिला, पुरुष व बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को उसी रास्ते से प्रभात फेरी निकालने की इजाजत दी, जिस मार्ग से ग्रामीण जाना चाहते थे। ग्रामीणों ने लाठीचार्ज करने वाली इस्लामनगर पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।इस्लामनगर के ब्योर कासिमाबाद गांव प्राचीन रास्ते से माघ मास में निकाली जाने वाली प्रभात फेरी को लेकर तीन दिनों से लगातार विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार को भी प्रभ...