बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं। शहर के श्याम नगर स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद जनरल वार्ड में भर्ती महिला की मौत हो गई। महिला की मौके पर डाक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर के श्यामनगर के एक निजी अस्पताल में सलारपुर ब्लाक के बरातेगदार निवासी गंगा राम मार्य ने पत्नी प्रेमवती 34 वर्ष को पेट में दर्द होने के चलते भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद पथरी बताई। जिसका ऑपरेशन करने के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। यहां प्रेमवती को परेशानी हुई। जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ व डाक्टर से इसकी शिकायत की। आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.