बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। बदहाल बदायूं नगर पालिका और बदायूं शहर के दिन बहुर सकते हैं। सदर विधायक ने एक बार फिर से प्रयास किया है और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र सौंपा है। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका घोषित किये जाने की मांग की है। कहा कि स्मार्ट नगर पालिका बदायूं घोषित हो जायेगी। इसके बाद बदायूं नगर पालिका को अतिरिक्त बजट मिलेगा और जन सामान्य की सुविधाओं वाले कार्य कराये जायेंगे। जिससे शहर की सूरत बदल जायेगी। शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पालिका बदायूं को स्मार्ट नगर पालिका घोषित किए जाने के संबंध में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ में मुलाकात की और प्रथम वरीयता सूची में बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका बनाने की मांग की है। सदर विधायक ने नगर विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.