बदायूं, अगस्त 17 -- बदायूं, हिदुस्तान टीम। बदायूं में दरोगा की मां की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र जिला अल्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। शनिवार देर रात इस्लामनगर थाना पुलिस ने अलीपुर जंगल में मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया, तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद किया गया था। मुठभेड़ में घायल होने पर उसका मेडिकल रूदायन सीएचसी में कराया गया और इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। एक्स-रे रिपोर्ट आने तक धीरेंद्र को हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के 5:30 बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरारी के समय वार्ड में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और सिपाही कुशहर ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोपी की तलाश में सिविल लाइंस, कोतवाली, एसओजी की पुलिस टीम लगाई गई हैं। पुलिस द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.