बदायूं, फरवरी 24 -- बिल्सी में कछला शाहबाद हाईवे किनारे एक खेत में बनी कोठरी के भीतर चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह के समय जब खेत मालिक नरेश चन्द्र माहेश्वरी अपने खेत पर पहुंचे, तो उसने कोठरी में चौकीदार का शव देखा। शव खून से सना हुआ था। खेत मालिक ने बिल्सी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश कर रही है। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर दो निवासी नरेश कुमार पुत्र राम प्रकाश ने बताया रोजाना की तरह गाय का दूध लेने के लिए वह अपने खेत में बनी कोठरी पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था जब उन्होंने दराज में झांक कर देखा तो चौकीदार सुरेंद्र सिंह का सब खून में लथपथ जमीन पर पड़ा था। जानकारी मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के ...