बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। मथुरा-बरेली निर्माणाधीन हाईवे पर कछला में कई गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाने बाले चकरोड को बंद करने के विरोध किया। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की मांग है उनके खेतों की तरफ जाने बाले सरकारी चकरोड को बंद न किया जाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के एरिया मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि चकरोड को बंद नहीं किया जाएगा। चकरोड के दोनों ओर ढलान नुमा रास्ता हाईवे की तरफ से छोड़ा जाएगा। इसके बाद भी ग्रामीणों ने मैनेजर की बात पर विश्वास न करते हुये सभी ने एडीएम वित्त एवं एनएचएआई के जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालय पर चकरोड बाधा मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.