अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला, संवाददाता। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार से वापस लौटना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कांवड़ियों के कई जत्थे गजरौला से होकर गुजरे। इस बीच कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाना है। कांवड़िये सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर समेत आसपास अन्य कई जिलों के कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर वापस लौटना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कांवड़ियों के कई जत्थे शहर में हाईवे से होकर वापस लौटते दिखे, पुलिस भी अलर्ट हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थों को पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र से निकाला। कांवड़िये कुमराला पुलिस चौकी, बसेली फाटक वाले रास्ते से होते हुए नेशनल हाईवे पर चढ़ गए, जहां कांवड़ियों के लिए हाईवे की एक लेन खाली छोड़ी गई है। हालांकि अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.