बदायूं, मार्च 16 -- बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास पर हाईमास्क लाइटें लगवायी जाएंगी। इस संबंध में डीएम निधि श्रीवास्वत संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर चुकी हैं हाईमास्क लाइटें लगवाने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। हाईमास्क लाइटें लगने के बाद रात्रि के समय उजियारा रहेगा, साथ ही हादसें भी रुकेंगे। बदायूं बाईपास की दूरी सवा आठ किलोमीटर है। बदायूं बाईपास राजकीय मेडिकल कॉलेज के समीप से शुरू होकर बीआरबी मॉडल स्कूल के पास बरेली मार्ग को जोड़ता है। बाईपास बनने के बाद से बरेली एवं आगरा, मथुरा, अलीगढ़ एवं कासगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक शहर से न जाकर बाईपास से निकलता है। इससे लोगों के लिए समय की बचत होती है। बाईपास पर रात्रि के समय अंधेरा रहता है। पुल हादसे के बाद हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा उठाये गये सुरक्षात्मक कार्यों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.