बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। बदायूं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आगामी त्योहारों होली, रमजान, ईद और नवरात्रि के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस ड्रिल में पुलिस बल ने दंगाइयों से निपटने की रणनीतियों का अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव का मॉक सीन तैयार किया गया। पहले पुलिस ने भीड़ को लाउडस्पीकर से चेतावनी दी, लेकिन जब प्रदर्शनकारी उग्र होकर पथराव करने लगे, तो पुलिस ने ढाल, लाठी, आंसू गैस, वाटर कैनन और रबर बुलेट का उपयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने और बलवाइयों की गिरफ्तारी का भी अभ्यास किया गया। अलग-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.