बदायूं, जून 14 -- बदायूं, संवाददाता। शहर में छुट्टा गोवंश से जल्द निजात मिलेगी। बदायूं नगर पालिका मुशाहिदपुर रोड पर ग्राम पलिया मेहंदी के समीप 1.82 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल कान्हा गोशाला का निर्माण करायेगी। इस गोशाला में 500 पशुओं को रखे जाने की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिये पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा से अनुरोध किया था। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने मॉडल गोशाला बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा था, जिसकी शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट जारी होती ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। बदायूं शहर नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने और बेसहारा जानवरों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने घोषणा की है कि मुशाहिदपुर रोड पर ग्राम पलिया मेहं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.