बदायूं, मार्च 29 -- भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन 29 मार्च को बदायूं क्लब परिसर में आयोजित किया जाएगा। समिति के महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष ने बताया एक दिवसीय नव वर्ष मेला का शुभारंभ 29 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। चार बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं,पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि सवा सात बजे मचीय विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सूर्य प्रकाश वैश्य और कार्यक्रम अध्यक्ष महंत मटरूमल शर्मा उपस्थित रहेंगे।

हि...