बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट गाइड की प्रादेशिक परिषद की बैठक में जनपद का मान बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में बदायूं के जिला स्काउट मास्टर स्वदेश चंद्र को प्रतिष्ठित हिमालय वुडबैज पार्चमेंट से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार के अनुसार, प्रदेश भर में 31 स्काउट मास्टर सहित कुल 150 से अधिक पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।संजीव कुमार शर्मा, महेश चंद्र पाठक और संगीता शर्मा सहित जिले के कई गणमान्य शिक्षक और पद...