बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, विधि संवाददाता। किसान से रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गये बिसौली के लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा की जमानत अर्जी विशेष जज भृष्टाचार निवारण प्रथम कमलेश्वर पांडेय की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक सौरभ तिवारी ने बताया कि पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर हल्का लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा ने किसान से रिश्वत की मांग की। गठित ट्रैप टीम ने लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा को 20 जनवरी 2026 को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...