नई दिल्ली, जून 23 -- यूपी के बदायूं जिले के गांधी ग्राउंड नुमाइश में सुबह नौ बजे अचानक भीषण आग लग गई। कश्मीरी चौक साइड से जाने वाले मेले की दुकान धू-धूकर जलने लगीं। देखते ही देखते 20 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में लिया। सिलेंडर फटने से कई धमाके हुए। आसपास रिहाइशी इलाके में रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पर करीब 15 मिनट बाद दूसरी दमकल पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका। शार्ट सर्कट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मेले में खेल तमाशे संग करीब 70 दुकानें लगी हुईं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.