बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी और कोहरा के चलते जिले की आबोहवा खराब हो गई है, जिसकी वजह से लोगों के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर समस्याएं ऐसे मौसम में सांस रोगियों के लिए है। ये समस्या सर्दी दूर करने को जलाये जा रहे हैं। कचरे से निकल रहीं विषैली गैसों की वजह से हो रही है। कई दिनों से कड़ाके की सर्दी और कोहरा जनमानस पर अपना सितम ढाये है। सर्दी से राहत पाने को लोग अलाव लगा रहे हैं। यहां तक की सर्दी से राहत के लिए लोग कचरा, रबर, प्लास्टिक टायर तक जला रहे हैं। इनके जलने पर निकलने वाली विषैली गैसें पर्यावरण को प्रदूषित कर रही हैं, जो कि कहीं न कहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालने का काम कर रही हैं। जिले का एक्यूआई लेबल 187 है जो कि अस्वस्था की श्रेणी में आता है। ऐसी स्थिति में लोगों ने सुबह के लिए टहलन...