आजमगढ़, जनवरी 5 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंधुई गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज बदहाल होने से कई वर्षों से बंद पड़ा है। जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी दूर स्थित प्राइवेट कोल्ड स्टोरेज जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोरेज पुन: संचालित करने की मांग की है। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। किसानों की मांग पर निजामाबाद के तत्कालीन विधायक चंद्रबली ब्रह्मचारी के प्रयास से वर्ष 1985 में 52 लाख की लागत से गंधुई गांव में शीतगृह बनकर तैयार हुआ था। तत्कालीन सहकारिता मंत्री बच्चा पाठक ने इसका लोकार्पण किया था। शीतगृह चलाने के लिए तहबरपुर और बिंद्राबाजार से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। मैनपार गांव के 74 वर्षीय किसान रामसकल यादव ने बताया कि उस समय यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा कोल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.