सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- अखंडनगर। ब्लॉक के सरैया मुबारकपुर गांव में स्थापित सामुदायिक शौचालय इन दिनों बदहाली का प्रतीक बना है। दरवाजे पर जंग लगा ताला, अंदर सूखी पानी की टंकी और टूटी सीटें इस बात की गवाही दे रही हैं कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। गांव वालों का कहना है कि निर्माण के समय अधिकारियों की आवाजाही और फोटो जरूर हुए, लेकिन संचालन और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। इसके चलते कुछ ही दिन बाद शौचालय पर ताला लटक गया। यही स्थिति हरथुआबभनपुर, ढेकहामिसिरपुर और धर्मापुर सहित कई गांवों में देखने को मिल रहा है कहीं पानी की सुविधा नहीं है, तो कहीं सफाईकर्मी का अभाव है बिजली कनेक्शन तक न होने से शौचालय उपयोग योग्य नहीं रह गए हैं इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिव...