घाटशिला, दिसम्बर 31 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत के उनीडीह गांव की सड़क का हाल बदहाल है। 100 परिवार वाले इस गांव के ग्रामीण सड़क के निर्माण को लेकर कई बार घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रर्दशन किया। सांसद विधायक को ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घाटशिला प्रखंड के काशिदा मुख्य सड़क के उनीडीह गांव की दूरी लगभग चार से पांच किलोमीटर है। मुख्य सड़क से ही गांव तक रास्ता जाता है। काशिदा मुख्य सड़क से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी तक पीसीसी सड़क का निमार्ण करवाया गया है, लेकिन उसके बाद के लगभग तीन किलोमीटर सड़क की स्थिति काफी खराब है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में सड़क पर जमा किचड़ में चलने में परेशानी होती है तो गर्मी के दिनों में धूलकण से हाल खराब हो जाता है। काशिदा मुख्य...