चम्पावत, जनवरी 19 -- लोहाघाट। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र कोली ढेक झील का मुख्य मार्ग बदहाल हो गया है। इससे पर्यटकों को असुविधा हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मुख्य सीसी मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है। लोहाघाट कोलीढेक झील को जाने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। नौका संचालकों के साथ पर्यटकों ने रास्ता ठीक करने की मांग की है। नौका संचालन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ढेक, उपाध्यक्ष विनोद सिंह ढेक, गिरीश ढेक, जमन बोहरा, कलीम हुसैन आदि ने बताया कि झील में प्रशासन ने शौचालय बनाकर सुविधा दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...