प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- रामपुर बावली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह सड़क में बने गड्ढे आए दिन आने जाने वाले लोगों को जख्मी कर रहे हैं। सड़क की समस्या से परेशान लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन प्रशासन बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए गंभीर नहीं है। लालगंज इलाके के जलेशरगंज से लालगंज तक करोड़ों की लागत से हाईवे की तर्ज पर बनी करीब 10 किलोमीटर सड़क छह महीने पहले से बदहाल है। सड़क से हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। लालगंज कस्बे के साथ लोगों का तहसील व जिला भी आवागमन इसी सड़क से होता है। स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से आते जाते हैं। छह महीने पहले से सड़क बदहाल है। चार पहिया वाहनों से ही आने जाने में समस्या नहीं है। बल्कि बाइक से आने जाने वाले लोगों को भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़...