बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- बागेश्वर। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लगातार गिरती गुणवत्ता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी, एंबुलेंस सेवाओं की बदहाली तथा अस्पतालों में बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर हालत के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है। अस्पताल में संवेदनहीनता इतनी बढ़ गई है कि इंटरनेट मीडिया और समाचार माध्यमों में स्वजन से पैसे लेने तक के आरोप लग रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...