प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत पट्टी के रायपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के बगल में बने बदहाल सुलभ शौचालय को लेकर प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने शौचालय ध्वस्त कराना शुरू कर दिया है। बीते कई महीनों से सामुदायिक शौचालय की बदहाली, गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय व्यापारी, मरीज, तीमारदार और राहगीर परेशान थे। शौचालय की नियमित सफाई न होने से आसपास का वातावरण दूषित हो गया था। व्यापारियों का कहना था कि दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया था और ग्राहक भी रुकने से कतराते थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 17 जनवरी के अंक में सुलभ शौचालय बदहाल होने से व्यापारी परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कु...