मऊ, मई 21 -- मऊ। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बड़ी रस्तीपुर मोहल्ले के बाशिंदों को बदहाल सम्पर्क मार्ग से आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। कच्चा मार्ग और इंटरलॉकिंग नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं जलनिकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों के घरों का पानी सार्वजनिक स्थानों पर फैला रहता है। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के मौसम में उठानी पड़ती है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। घनी आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर मोहल्ले में लगभग आठ हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। अधिकतर लोगों के जीवनयापन का सहारा खेतीबारी और मजदूरी है। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद यहां पर विकास कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.