सुल्तानपुर, जनवरी 11 -- दोस्तपुर, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के बढ़ौली स्थित दो प्रमुख निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों स्कूली बच्चों को बदहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। कस्बे के नई बाजार से नेमपुर रोड को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क का यह हाल वर्षों से हैं। स्कूल मार्ग पर जगह-जगह उबड़-खाबड़ सतह बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। सड़क की परत उखड़ने से गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जिससे साइकिल से आना-जाना मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन से गुजरना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। अधिकांश छात्र रोजाना साइकिल से स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में गिरने और चोट लगने की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...