कौशाम्बी, मार्च 9 -- पुरखास चौराहा से लेकर केवट पुरवा गांव तक पांच किमी की सड़क बदहाल है। लगातार मांग के बाद भी इस सड़क का मरम्मतीकरण नहीं कराया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधियों की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर पद यात्रा करते हुए गांधीगीरी की। इसके बाद क्रमिक अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि जानकारी के बाद भी कोई अधिकारी बाचतीत के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। नेवादा विकास खंड क्षेत्र के पुरखास चौराहा से केवट पुरवा गांव तक की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पूरी तरह से गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक के गड्ढ़े हैं। इनमें गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है। इसकी वजह से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.