मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रानीपुर रुरल स्टेडियम से पिरूआ-परडी मार्ग को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में बदल गई थी, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और अब सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण विक्रांत, दीपक, सूरज और प्रदीप कुमार ने बताया कि यह सड़क उनके लिए एक बड़ी समस्या थी। अब इसके बन जाने से ब्लॉक...