हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पर्वतीय मोहल्ला गली नंबर 11 फेज दो के स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क और नालियों को ठीक करने की मांग उठाई। सोमवार को किए गए प्रदर्शन में कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लोग परेशानी झेलने को मजबूर हो गए हैं। जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। 2014 के बाद सड़क निर्माण नहीं होने से पर्वतीय मोहल्ला के लोग परेशान हो गए हैं। सोमवार को क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर कहा कि हर चुनाव में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इस कारण क्षेत्रवासी परेशानी झेलने को मजबूर हो गए है। कहा कि बदहाल नालियों से बरसात में गंदा पानी घरों में भर जाता है। इसकी जानकारी होने के बाद भी विभाग समाधान नहीं कर रहे है। जल्द ही कार्रवाई नहीं किए जाने पर विभाग के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.